बरेली, मई 3 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किये जा रहे अकादमिक मॉडल में खेल को भी उतनी ही प्रमुखता दी जाएगी जितनी पढ़ाई को। विश्वविद्यालय नई योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स कोर्स में डिग्री मिलने के साथ उनको नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने की सहूलियत मिलेगी। ‎विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) डिग्री कोर्स शुरु करके उनके लिए नए द्वार खोलने जा रहा है। विश्वविद्यालय के खेल विभाग में हाल ही में डॉ. संदीप कुमार की नियुक्ति हुई थी। विश्वविद्यालय में बीपीईएस शुरु होने से शहर के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स की डिग्री के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पडेगा। यह भी पढ़ें- अनिवार्य स्किल और एबिलिटी कोर्स को 738 छात्र...