मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को एक और इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू करने का निर्देश दिया है।योजना के तहत 6 से 9 महीने की इंटर्नशिप करनी होगी। इंटर्नशिप के दौरान 9 हजार रुपये भी मिलेंगे। इंटर्नशिप उनके कॉलेज के आसपास की कंपनियों में होगी। सामान्य कोर्स के छात्र भी इस इंटर्नशिप में शामिल होंगे। वोकेशनल कोर्स के छात्रों को भी इंटर्नशिप कराने का निर्देश यूजीसी ने दिया है। बिहार के विश्वविद्यालयों में अभी च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत भी स्नातक चौथे सेमेस्टर में इंटर्नशिप का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप योजना के नियम बदले बीआरएबीयू में इंटर्नशिप के लिए 17 एजेंसियों का चयन किया गया है। यूजीसी ने कह...