मधेपुरा, अगस्त 9 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक सीबीसीएस कोर्स के फोर्थ सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा समाप्त होते ही प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा शुरू होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 11 अगस्त को समाप्त होगी। 13 अगस्त से प्रैक्टिकल और वायवा परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रायोगिक मौखिक परीक्षा संचालन एवं सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र तथा उसके प्रधानाचार्य को केन्द्राधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 13 अगस्त से से प्रारम्भ किया जाना है। विषयवार छात्र संख्या अनुसार अपने स्तर से प्रायोगिक ...