विश्वविद्यालय को हरित कैंपस के रूप में विकसित करने के किये जायेंगे प्रयास
इटावा औरैया, जुलाई 12 -- सैफई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार को प्रदेशव्यापी एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। प्रदेश सरकार के एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 22,000 पौधों का रोपण किया। कुलपति डा. अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर एवं निर्धारित स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं स्थानीय जलवायु के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए。 यह भी पढ़ें- Lucknow News: एक़ दिन में 35 करोड़ से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.