मथुरा, दिसम्बर 20 -- विजय दिवस पर एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में वेटरंस इंडिया के प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स समारोह में विभूतियों को सम्मानित किया। इसमें भारत के शीर्ष 13 विश्वविद्यालयों में से एक संस्कृति विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रदान किया, जिसे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल, प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम, अध्यक्ष राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद, अध्यक्ष एनबीए, प्रो. टीजी सीताराम अध्यक्ष अखिल भारतीय तकनीकी शिक्...