गया, मार्च 16 -- मगध विश्वविद्यालय स्थित गणित विभाग के सभागार में सोमवार को 'उच्च शिक्षा से रोजगार तक: छात्राओं के लिए अवसर एवं चुनौतियां' विषय पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. एसपी शाही, जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि गृह विज्ञान विभाग आज शोध, नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों से समर्पण भाव से कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नैक में ए ग्रेड दिलाने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने महिलाओं को रोजगार और कौशल विक...