बरेली, जुलाई 15 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान के अनुसार, एम.ए. रीजनल इकोनॉमिक्स, एम.ए. फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और बी.ए. हेल्थ इकोनॉमिक्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। ‎यह चयन प्रक्रिया 16 जुलाई गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित की जाएगी। विभाग ने इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुरक्षित कर...