बरेली, मई 14 -- एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय कैम्पस व छात्रावास में बिजली संकट दो दिनों से हो रहा है। मंगलवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया था। वहीं बुधवार को कुलपति ने मंडलायुक्त से विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने को कहा। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने मंडलायुक्त, डीएम व मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने को कहा है। पत्र में चल रही मुख्य परीक्षाओं का भी हवाला दिया गया है। बता दें कि बिजली कटौती ‎का मुख्य कारण बीडीए द्वारा बीसलपुर रोड पर केबिल ट्रेंच बनाने के लिए की जा रही खोदाई है। इस खोदाई के दौरान हरूनगला पावर स्टेशन से विश्वविद्यालय परिसर तक आने वाली 11 केवी की भूमिगत लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। यह भी पढ़ें- छात्रावासों की समस्याओं को त्वरित समाधान के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- लंबित अनु...