विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में प्रवेश शुरू
बरेली, जून 23 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में प्रवेश के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है। एनईपी, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुरातत्व के बढ़ते महत्व के बीच प्राचीन इतिहास व संस्कृति विषय युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन रहा है। विश्वविद्यालय का यह विभाग न केवल ऐतिहासिक अध्ययन और शोध के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और शोध के अवसर भी प्रदान कर रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें और अपना प्रवेश फॉर्म अनिवार्य रूप से विभाग में जमा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.