विश्वविद्यालय कैंपस में मेरिट के आधार पर होंगे एमएड में प्रवेश
बरेली, मई 25 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के अतंर्गत शिक्षा विभाग में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है। इस वर्ष एमएड प्रवेश व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पहले अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता था। अब प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। इस परिवर्तन से अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी और अतिरिक्त व्यय से राहत मिलेगी तथा चयन प्रक्रिया अधिक सुगम होगी व सत्र समय से प्रारंभ होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा ने बताया कि एमएड शिक्षा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम है, जिसका उद्देश्य शिक्षण, अनुसंधान, शैक्षिक प्रशासन तथा शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में दक्ष एवं सक्षम टीचर एजुकेटर तैयार करना है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.