बरेली, जून 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस के अंतर्गत संचालित एमएससी बॉयो इनफॉर्मेटिक्स पाठ्यक्रम जीव विज्ञान और कम्प्यूटर विज्ञान का एक अनूठा समन्वय है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को जैविक आंकड़ों के विश्लेषण, जीनोम अध्ययन, प्रोटीन संरचना विश्लेषण, मॉलिक्युलर डॉकिंग, ड्रग डिस्कवरी तथा आधुनिक कम्प्यूटेशनल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे तेजी से बदलाव के दौर में बॉयो इनफॉर्मेटिक्स विश्व भर में तेजी से उभरने वाले क्षेत्रों में से एक है। जिनोमिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रग डिजाइन, प्रिसिजन मेडिसिन और बिग डाटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है ऐसे समय में बरेली क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्...