विश्वविद्यालय कैंपस में एमएससी गणित की काउंसिलिंग 24 जुलाई को, मेरिट जारी
बरेली, जुलाई 18 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के एप्लाइड मैथमेटिक्स (अनुप्रयुक्त गणित) विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी गणित में प्रवेश को काउंसलिंग कार्यक्रम और मेरिट सूची जारी की है। विश्वविद्यालय परिसर में कुल 45 05 सीटों (23 ओपन, 12 ओबीसी, 10 एससी/एसटी और 05 ईडब्ल्यूएस) पर मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश होने हैं। विभाग प्रभारी प्रो. मदन लाल गंगवार ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को 24 जुलाई को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित एप्लाइड मैथमैटिक्स विभाग में रिपोर्ट करना होगा। रैंक एक से 50 तक के सुबह 10 से दोपहर एक व रैंक 51 से ऊपर के लोगों की दोपहर एक से शाम चार बजे तक काउंसिलिंग होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.