विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी
गोरखपुर, अगस्त 6 -- UP Governor: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल डीडीयू के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को टॉपरों को मेडल देकर विश्वविद्यालय के कार्यों-प्रयासों की सराहना की। इस पर तालियां बजीं और शिक्षकों ने खुले मन से स्वागत भी किया। लेकिन, समारोह खत्म होने से पहले उन्होंने डीडीयू सहित प्रदेश के विश्विद्यालय के हॉस्टलों की जो कहानी बताई, उसने अतिथि से लेकर शिक्षकों के चेहरे पर सिकन के भाव ला लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में नशे का सामान पहुंच रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है। हॉस्टलों में गंदगी, खाने के सामान की गुणवत्ता ठीक न होना यह दर्शा रहा है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल खुद गईं। खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं दिखी तो खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलवाया और सैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.