विश्वविद्यालय के रिजल्ट को लेकर भड़का समाजवादी छात्र सभा, किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को हिंदू कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत को सौंपा। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या में छात्राओं को जानबूझकर फेल किया है या बेहद कम अंक दिए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। यह स्पष्ट रूप से कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही या जानबूझकर रिवैल्यूशन के नाम पर राजस्व वसूलने की साजिश की जा रही है। कहा कि विश्वविद्यालय ने हमारी मांगों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.