बरेली, फरवरी 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सावित्री राजकीय महिला छात्रावास में छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। होली की छुट्टी पर घर जाने से पहले ही छात्राओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने अपने-अपने गृह क्षेत्र में गाये जाने वाले फाग गीतों को गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर, नाचते-गाते मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, वार्डन डॉ. ज्योति पांडेय आदि ने छात्राओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...