पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरकांत सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रजिस्ट्रेशन डॉ. पिनाकी रंजन दास, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलभूषण मौर्य सहित परीक्षा विभाग के सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। कुलपति ने विशेष रूप से स्नातक स्तरीय प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा से जुड़ी तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। कुलपति प्रो. सिंह ने परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.