पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड कॉलेजों में नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन शुरू किया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने बीएड महाविद्यालयों से नये सत्र में बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा मांगा है। इस संदर्भ में उपकुलसचिव पंजीयन के द्वारा सभी बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड महाविद्यालयों को भेजे गये पत्र में उल्लेख किया गया है कि बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं की समेकित सूची पत्र के साथ संलग्न प्रारूप में पंजीयन शाखा के ईमेल पर उपलब्ध कराना सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.