पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य टनटन ठाकुर ने मुलाकात कर बीएड विभाग के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तकर्मी तथा शोध कार्यो की प्रगति पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सीनेट सदस्य टनटन ठाकुर ने कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की हो रही निरंतर प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में प्रगति के सोपान पर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- कुलपति ने किया एसएसजेएसएन कॉलेज का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन उन्...