नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में गुरुवार को प्राध्यापकों की बैठक हुई। विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापकों की उपस्थिति विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमावली के प्रावधानों के अनुसार ही सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्राध्यापकों ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू नहीं है, ऐसे में राज्य विश्वविद्यालयों पर इसे थोपना उचित नहीं है। निर्णय लिया गया कि सभी प्राध्यापक शीघ्र ही कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। कहा, जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. मधुरेंद्र कुमार, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. जया ति...