बलरामपुर, दिसम्बर 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर बुधवार को चल रही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 990 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए परीक्षा प्रभारी डॉ लवकुश पांडेय एवं सह परीक्षा प्रभारी डॉ सुनील कुमार शुक्ला की अगुवाई में टीम बनाई गई है, जो महाविद्यालय के मुख्य द्वार एवं परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों पर नजर रख रहे हैं। सह परीक्षा प्रभारी डॉ सुनील कुमार शुक्ला ने बताया की 24 दिसंबर को प्रथम पाली में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर, बीए पांचवें सेमेस्टर की इतिहास ,बीए प्रथम सेमेस्टर भूगोल बैक पेपर बीबीए व बीसीए प्रथम सेमेस्टर बैक पेपर तथा एमएससी तृतीय सेमेस्टर के सभी विषय...