विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर रहेगी कड़ी निगरानी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व विद्यालय की स्नातक, परास्नातक और एलएलबी, बीएएलएलबी की परीक्षाओं पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। परीक्षायें 11 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। स्नातक स्तर के द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक स्तर पर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की शुचिता के लिए विश्व विद्यालय स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थायें की जाएंगी। परीक्षायें बहुविकल्पीय प्रकार से करायी जायेंगी। तीन पालियों में परीक्षायें होंगी। एलएलबी, बीएएलएलबी के पाठयक्र मों की परीक्षायें दो पालियों में करायी जायेगी और इसकी अवधि तीन घंटे होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जनपद में चार नोडल केंद्र बना दिये गये हैं। विभिन्न परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.