मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर उठ रहे विवाद और बढ़ती नाराजगी के बीच राजभवन ने तबादला प्रक्रिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नए निर्देश के तहत अब विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों का सामान्य स्थानांतरण वर्ष में केवल एक बार जून माह में ही किया जाएगा। जून के बाद किसी भी प्रकार के तबादले के लिए कुलाधिपति सचिवालय की पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। बिहार लोक भवन, पटना के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देश में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इस नई व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। राजभवन के इस निर्णय से मुंगेर विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्...