बरेली, जून 26 -- - कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, मेडल और ड्रेस कोड के लिए प्रोफेसर विनय ऋषिवाल को दी गई जिम्मेदारी बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को होगा। समारोह का भव्य और सफल बनाने के लिए गुरुवार को कुलपति की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में दीक्षांत समारोह से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद कुल 32 अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों व प्रोफेसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रशासनिक और अकादमिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को, तैयारियों के लिए बनीं 32 समितियां इसके लिए स्वागत समिति में प्रो. रवींद्...