विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 5 नवंबर को, राजभवन से मिला निर्देश
दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 5 नवंबर को आयोजित होगा। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय से कुलपति को निर्देश प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक की ओर से भेजे गए पूर्व पत्रों के आलोक में राजभवन ने यह तिथि निर्धारित की है। दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर (कला, विज्ञान, वाणिज्य), एमबीए, एमसीए, एमबीबीएस सहित विभिन्न संकायों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को कुलपति कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का समन्वयन कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार ने किया। बैठक में दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी दी गई। बैठक में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. जैनेन्द्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.