प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जूभैया राजय विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों की परीक्षा की निगरानी के लिए इस बार उड़ाका दल का पता नहीं है। ऐसे में जिले में चल रही डिग्री परीक्षाओं में नकल पकड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। जिले के डिग्री कॉलेजों की सबंद्धता अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्धता के दौरान उड़ाका दल सदर इलाके के साथ ही पट्ट, कुंडा इलाके के डिग्री कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ चुका है। इससे कॉलेज संचालकों की किरकिरी भी हुई थी। बाद में जिले के डिग्री कॉलेजों की संबद्धता प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जूभैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से हुई तो परीक्षा के दौरान वाह्य उड़ाकादल लापता हो गया। परीक्षा केंद्रों के आंतरिक उड़ाका दल इक्का दुक्का नकलची पकड़ते रहे लेकिन वर्तमान में 27 नवंबर से चल रही परीक्षाओं में अब ...