बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एक तरफ पहली बार पीजी की परीक्षा का केंद्र पश्चिम चंपारण में बनने से छात्र-छात्राओं में हर्ष देखा गया। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से विश्वविद्यालय के पदाधिकारी का आश्वासन छलावा प्रतीत हुआ। पिछली बार जब छात्र आंदोलन हुआ था, जिसमें विद्यार्थी परिषद के छात्रों द्वारा अनशन भी किया गया था तब बेतिया में परीक्षा केंद्र बनाने का आश्वासन विश्वविद्यालय से आए पदाधिकारी ने दिया था। लेकिन जब परीक्षा केंद्र बनाने की बारी आई तो बेतिया से 40 किलोमीटर दूर नरकटियागंज में परीक्षा का केंद्र बना दिया गया। इससे पश्चिमी चंपारण में तो परीक्षा का केंद्र बन गया लेकिन जिला मुख्यालय में केंद्र नहीं बनने के कारण परीक्षा देने के लिए फिर से परीक्षार्थियों को 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। छात्र-छात्राओं की उस समय भी मांग थी कि ...