आजमगढ़, जून 24 -- सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुआ हरिरामपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित बाग में उसका रक्तरंजित शव मिला। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 28 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र हरेंद्र यादव हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कुल नौ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मंगलवार की सुबह गांव से दो सौ मीटर दूर जमुआ हरिरामपुर गांव स्थित बगीचे में उसका रक्तरंजित शव देख ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की।...