खगडि़या, फरवरी 17 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की समानता (यूजीसी इक्विटी) नियमावली लागू करने सहित सामाजिक न्याय के विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को परबत्ता प्रखंड में पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह पदयात्रा केएमडी कॉलेज, परबत्ता से शुरू होकर रहीमपुर मोड़ तक गई और पुन: प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का आयोजन समानता अधिकार संघर्ष समिति, परबत्ता के तत्वावधान में किया गया। यह पदयात्रा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई। जिसमें बहुजन समाज के लोगों, युवाओं व प्रगतिशील नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। एक प्रतिनिधि मंडल ने सीओ को ज्ञापन...