मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि समेत सभी विश्वविद्यालयों में रिजल्ट जारी होने के 180 दिनों के अंदर डिग्री दे देनी है। ऐसा नहीं होने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यूजीसी ने यह निर्देश सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजा है। यूजीसी से बीआरएबीयू समेत कई विश्वविद्यालयों से छात्रों ने शिकायत की है कि परीक्षा पास करने के एक साल बाद भी उन्हें डिग्री नहीं मिली है। डिग्री नहीं मिलने से उनकी नौकरी में परेशानी हो रही है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यूजीसी ने यह कदम उठाया है। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि बीआरएबीयू प्रशासन 180 दिनों के अंदर ही छात्रों तक डिग्री पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है। इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.