रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के विश्वविद्यालयों में पदाधिकारियों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के लिए अब 21 अगस्त को बैठक होगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय ने बैठक की तिथि में संशोधन कर नई तिथि निर्धारित की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने मंगलवार को विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी किया। बैठक में राज्य के विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस से संबंधित विषयों पर विचार किया जाएगा। निदेशालय ने संबंधित विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को बैठक में शामिल होने को कहा है। यह भी पढ़ें- सितंबर में होगी पीजीआरसी की बैठक पत्र रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, झारखंड रक...