पटना, मई 11 -- राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन अब समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन होगा। यह व्यवस्था स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026-30 से अनिवार्य रूप से लागू होगी। इसको लेकर सोमवार को सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों, वित्त पदाधिकारियों एवं समर्थ के नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने की। बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने जानकारी दी कि मुंगेर विश्वविद्यालय ने 2026-2030 शैक्षणिक सत्र के लिए समर्थ पोर्टल से नामांकन शुरू कर दिया है। नामांकन के लिए अब तक तकरीबन 20 हजार आवेदन आए हैं। इनमें 16 हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। इस पर उच्च शिक्षा निदेशक ने अन्य विश्वविद्यालयों को सलाह दी और कहा कि समर्थ पोर्टल से नामांकन में परेशानी होने पर ...