मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में आईटी और अकाउंट अफसर तैनात होंगे। शिक्षा विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। समर्थ पोर्टल, रिजल्ट और विवि के सारे वित्तीय कामकाज के लिए ये दोनों अधिकारी तैनात होंगे।

अधिकारियों की तैनाती का प्रस्ताव बिहार के विश्वविद्यालयों ने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया गया था कि वह समर्थ पोर्टल और रिजल्ट के लिए आईटी से जुड़े एक अधिकारी की तैनाती करें ताकि विवि के काम सुचारू तौर पर हो सकें। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालयों के लिए आईटी अफसर की तैनाती बहुत जरूरी है। बिना इसके कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आईटी अफसर के अलावा अकाउंट अफसर का भी नया पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।

वित्तीय कामकाज और ऑडिट की जिम्मेदारी ऑडि...