गया, फरवरी 16 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज, द्वारा 'न्यूट्रास्यूटिकल्स: बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति जैवरसायनविद् प्रो. राम लखन सिंह ने प्रिवेंटिव व थेराप्यूटिक हेल्थकेयर में न्यूट्रास्यूटिकल्स, फंक्शनल फूड्स और डाइटरी सप्लीमेंट्स की बढ़ती महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. सिंह ने डायबिटीज, हृदय रोगों और प्रतिरक्षा-क्षमता में कमी जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ज्ञान-सृजन के केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए, जिससे समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने इस बात पर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.