रांची, फरवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को 7-8 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय महिला चिंतन सम्मेलन- भारत-नारी, में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सम्मेलन भारतीय विचार परिषद, राष्ट्रीय सेवा समिति की ओर से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि वे सम्मेलन के उद्देश्यों के अनुरूप अपने परिसरों में पैनल चर्चा, पोस्टर प्रस्तुति और महिला नेतृत्व पर केंद्रित शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करें। यूजीसी ने सुझाव दिया है कि इन कार्यक्रमों में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके तहत विश्वविद्यालयों/कॉलेजों को सम्मेलन से जुड़े आठ प्रमुख विषयों पर व...