मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज मुंगेर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद विधि के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। भाषण प्रतियोगिता का विषय महिलाओं का सशक्तिकरण एवं बिहार रखा गया था, जिसमें विधि के सेमेस्टर-1, 3 और 5 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजेश कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों के लिए बनाए गए कानूनों पर अपने...