वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम निरंतर जारी है। रविवार को विश्वनाथ मंदिर के शिखर के समक्ष विशेष अनुष्ठान हुए। काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देव विग्रहों का विशेष शृंगार एवं पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। भगवान बद्रीनारायण, लक्ष्मी नारायण, माता अन्नपूर्णा, माता पार्वती तथा श्री हनुमान जी की विधिवत आराधना की गई। मंदिर के 61 शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक महारुद्र पाठ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर भक्तिमय और ऊर्जावान वातावरण से परिपूर्ण हो गया। महारुद्र पाठ का उद्देश्य यह रहा कि मंदिर में आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर दर्शन ए...