वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और वाराही देवी मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर वसूली करने वाले नौ लोगों को चौक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी को गेट नंबर दो के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में कोनिया निवासी शुभम साहनी, हुकुलगंज निवासी संजय कसेरा, दशाश्वमेध के अगस्तकुंडा निवासी प्रशांत सेठ, टेढ़ीनेम निवासी वंश वाजपेयी, लक्सा के जद्दूमंडी निवासी मिथिलेश मिश्रा, आदमपुर के धोबीघाट निवासी लकी पांडेय, रामनगर के मलहिया टोला निवासी गणेश साहनी, भेलूपुर के बघाड़ा निवासी अमन यादव, पीलीकोठी निवासी राहुल शामिल हैं। सभी को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...