वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में परंपरा अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्रीविश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारा व्यवस्था अक्षय तृतीया से प्रारंभ की जाएगी। इसका शुभारंभ सायंकालीन सप्तऋषि आरती के साथ होगा। यह व्यवस्था श्रावण पूर्णिमा तक प्रतिदिन रहेगी। मान्यता है कि ग्रीष्म ऋतु में यह फव्वारा श्रीविश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए लगाया जाता है। यह केवल एक धार्मिक व्यवस्था नहीं है, अपितु समस्त काशीवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों की गहन आस्था का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- मां मणिकर्णिका का वार्षिक शृंगार 20 को यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया से विश्वनाथ मंदिर में शुरू होगा फव्वारा यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु का महीना होता है बैशाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...