लातेहार, अप्रैल 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के सुभाष चौक स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा आठ दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का आयोजन रविवार की संध्या से शुरू किया जाएगा। इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख लीलाओं का मंचन करते हुए कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की घटनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 7 : 30 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगा। उक्त रासलीला का मंचन वृंदावन धाम की प्रसिद्ध श्री नंदिनी रामेश्वरी रासलीला मंडली द्वारा किया जाएगा। इधर आयोजन को लेकर अमित गुप्ता, निर्मल भारती, सुधीर प्रसाद, ओम गिरी, मनीष भारती, प्रमोद गिरी, विनोद मिश्रा, राजकुमार पंडा आदि तन्मयता से जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.