विश्वनाथ धाम से सौभाग्य गौरी को प्रेषित की पूजन सामग्री
वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में किए जा रहे नवाचारों के अंतर्गत शनिवार को मां सौभाग्य गौरी और विशालाक्षी देवी को पूजन एवं शृंगार सामग्री अर्पित की गई। दोनों देवी मंदिरों के लिए प्रेषित करने से पूर्व मंदिर के शास्त्रियों ने उक्त सामग्री बाबा विश्वनाथ को अवलोकित कराईं। वहीं दूसरी ओर धाम में वासंतिक नवरात्र के निमित्त विविध धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। क्षयवति प्रतिपदा पर शक्ति स्वरूप नौ महिलाओं द्वारा विधि-विधान से स्थापित कलश का पूजन किया गया। मंदिर के शास्त्रियों ने दुर्गा पाठ किया। मंदिर में दुर्गा पाठ नवरात्र के पहले दिन से ही किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.