वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में चौक थाने की पुलिस ने रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी धाम के गेट नंबर चार के पास से पकड़े गए। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चौक पुलिस द्वारा गेट नंबर चार के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली कर रहे आठ लोगों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विश्वेश्वरगंज के कतुआपुरा निवासी मुरलीधर पांडेय, चौक के गढ़वासी टोला निवासी रितेश पांडेय, महमूरगंज निवासी रामबाबू पांडेय, मुगलसराय नई बस्ती निवासी विजय तिवारी, चेतगंज के हबीबपुरा निवासी हर्ष पांडेय, पंचक्रोशी सारनाथ निवासी काजू पांडेय, लहरतारा निवासी विनायक पांडेय और आकाश पांडेय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.