वाराणसी, जुलाई 7 -- CM Yogi in Varanasi News: सावन से पहले वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों की ड्यूटी बदलने का निर्देश दिया है। वह सावन के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन संबंधी तैयारियों की मंगलवार शाम सर्किट हाउस में समीक्षा कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा, व्यवस्था में तैनात कार्मिकों की ड्यूटी बदली जाए ताकि वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ चिटिंग न होने पाए। हिदायत दी कि होटल, रेस्तरां तथा बस स्टैंडों पर मनमाना शुल्क न वसूला जाए, इस पर भी लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री का यह निर्देश अयोध्या के चढ़ावा प्रकरण से बने असहज माहौल की पुनरावृत्ति रोकने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ मंदिर में भी ज्यादातर कर्मचारी-सेवादार विभिन्न विग्रहों पर एवं व्...