वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में लागू नई व्यवस्था के विरोध में रविवार को मैदागिन से धाम तक पदयात्रा निकालने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों को प्रशासन ने वहीं रोक दिया। इस दौरान इस दौरान नोकझोंक भी हुई। देर तक बहस के बाद कांग्रेसियों ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन मौके पर मौजूद अधिकारियों को सौंपा। यह भी पढ़ें- विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए निकले कांग्रेसी रोके गएकांग्रेस ने उठाई मांगें कांग्रेस ने मंगला आरती टिकट बुकिंग पर लगाए गए 90 दिन के प्रतिबंध, ऐप आधारित दर्शन प्रणाली, स्थानीय श्रद्धालुओं की उपेक्षा तथा मंदिर प्रशासन की कार्यशैली का विरोध में पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। उनके अनुसार इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा के बाद शनिवार देर रात से ही प्रशासन ने कई पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, युवा ...