दरभंगा, मई 31 -- दरभंगा। प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य झा के पिता विश्वनाथ झा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे व्यवहार न्यायालय में पेशकार रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी लोकप्रिय थे। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सह युवा राजद महानगर अध्यक्ष राकेश नायक ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन केवल झा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे शिक्षाविद समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...