नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान की मध्यस्थता की खबरों और सरकार के 'दलाल राष्ट्र' वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि 'स्वयंभू विश्वगुरु' की कूटनीति और नैरेटिव की विफलता के कारण ही एक 'टूटा हुआ देश (पाकिस्तान) अब एक ब्रोकर (दलाल) देश' बन गया है।जयराम रमेश के तीखे प्रहार कांग्रेस के महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति पर जमकर निशाना साधा। रमेश ने कहा कि अनुभवी विदेश मंत्री एस. जयशंकर क्षेत्रीय कूटनीति में भारत को लगे झटके और 'चरम शर्मिंदगी' पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए पाकिस्तान एक मध्यस्थ के रूप में ...