जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने 17 और 18 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समाज की ओर से कहा गया है कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण शोक की इस घड़ी में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा पूरी सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्वकर्मा मंदिर में चैय विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक हस्तशिल्प मेला आयोजित होन...