विश्वकर्मा समाज ने पीएम व सीएम का किया आभार व्यक्त
मुजफ्फर नगर, मई 16 -- जानसठ। प्रदेश सरकार में हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। गांव सालारपुर ग्राम प्रधान राजू विश्वकर्मा के आवास पर विश्वकर्मा समाज ने एकत्र होकर मिठाइयां बांटी। समाज के लोगों ने हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्रजवीर, राजू प्रधान, गोतम, प्रदीप, कुलदीप, योगेन्द्र, राजवीर, राजकुमार, चंद्रभान, सुनील, जगन्नाथ व चमनलाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- योगी के नए मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पर PM मोदी की अपील बेअसर; स्वागत में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.