सहारनपुर, अगस्त 22 -- देवबंद। प्रदेश में विश्वकर्मा समाज के लोगों के उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं के विरोध में विश्वकर्मा समाज मित्र मंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विजय प्रताप सिंह को सौंपा। नरेंद्र धीमान के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मिर्जापुर, सुल्तानपुर, देवरिया, गाजीपुर, चित्रकूट और प्रयागराज की घटनाओं का उल्लेख किया गया। पदाधिकारियों ने हत्याओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान रितिक धीमान, विशू, नकलीराम, नरेश कुमार, सत्यम धीमान, वैभव धीमान, अशोक कुमार और अमित धीमान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...