प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर नगर पंचायत स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर सोमवार को विश्वकर्मा समाज की ओर से होली मिलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिल्ली से आए उद्योगपति राम विशाल विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन करके किया। फॉग पार्टी ने होली के अनेकों गीत प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्य अतिथि राम विशाल ने विचार रखे। इस मौके पर मंदिर संरक्षक श्याम लाल विश्वकर्मा, अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा, राजकुमार, फूलचन्द्र, आचार्य जगदेव प्रसाद, भृगु कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेशकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.