मऊ, जुलाई 14 -- मऊ, संवाददाता। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानदेय एवं प्रशिक्षण के बाद टूलकिट दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, हलवाई, टोकरी बुनकर, मोची, धोबी एवं राजमिस्त्री सहित अन्य पारंपरिक हस्तशिल्पियों को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानदेय भी दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को उनके व्यवसाय के अनुरूप आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने स्वरोजगार को और अधिक सुदृढ़ बना सकें। उपायुक्त उद्योग ने जनपद के ...